विधानसभा सत्र से पहले एक्शन में यूपीसीएल एमडी पी.सी. ध्यानी, भराड़ीसैंण सब स्टेशन का किया निरीक्षण

विधानसभा सत्र से पहले एक्शन में यूपीसीएल एमडी पी.सी. ध्यानी, भराड़ीसैंण सब स्टेशन का किया निरीक्षण
श्रमिक मंत्र,देहरादून। गैरसैंण आज दिनांक 26-10-2026 को  उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक महोदय  पी०सी० ध्यानी द्वारा गैरसैंण में हो रहे आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए आज भराड़ीसैंण पहुंचकर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विद्युत  आपूर्ति की उचित व्यवस्था  हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए  l

प्रबंध निदेशक महोदय के साथ निरीक्षण के दौरान  मुख्य अभियंता गढ़वाल  एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता  गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता  एस .एन .वर्मा, अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।