ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
नटराज चौक पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं एवं युवाओं ने पुष्पगुच्छों और अभिनंदन के साथ किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों एवं युवाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल
श्रमिक मंत्र,देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज गैरसैंण से देहरादून लौटते समय ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक एकत्र हुए। लोगों ने उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

नटराज चौक पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवाओं से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति अपनी प्रसन्नता एवं आभार प्रकट किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों के साथ सहजता से संवाद कर जनसंपर्क की अपनी कार्यशैली को आगे बढ़ाया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं सहित उपस्थित नागरिकों ने उनका स्वागत किया तथा राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की।
