
उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 में 2025 के लिए चयनित इन दोनों विभूतियों को उत्तराखंडी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है।
राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा एवं कला जगत को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
