

उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने एस आई आर,डिजिटल लर्निंग अभियान एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी है। साथ ही सभी प्रकोष्ठ संयोजकों एवं पदाधिकारियों से इन अभियानों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा संचालित प्रत्येक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में प्रकोष्ठों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभ आनंद जोशी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक मंडल स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा पूर्ण कर ली जाए। ताकि प्रदेशभर में प्रस्तावित जिलावार भ्रमण कार्यक्रम तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों का सफल एवं व्यवस्थित संचालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

कार्यशाला में विभिन्न प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने सेवा भाव के साथ संगठन की मजबूती एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक श्री सतीश अग्रवाल सहित प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
