हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री गणेश जोशी ने शासकीय आवास पर फहराया तिरंगा

श्रमिक मंत्र देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को आगे बढ़ाते हुए तिरंगा फहराया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक होने के साथ ही हमारी राष्ट्रीय एकता अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना है।
