विधायक पुत्र प्रकरण पर खुलासा, कांग्रेसी नकारात्मक और षड्यंत्रकारी राजनीति की पराकाष्ठा : चमोली
भाजपा ने की, कानून व्यवस्था के झूठे आरोपों पर कांग्रेस से माफी की मांग!
सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस बहुत गिर चुकी है : चमोली
षड्यंत्रकारी नकारात्मक राजनीति के चलते ही कांग्रेस ने जनता का विश्वास खोया : चमोली
उन्होंने हाल में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र पर हमले को लेकर हुए खुलासे को भी इससे जोड़ते हुए राजनीतिक दुर्भावना का उदाहरण बताया। अफसोस जताते हुए कहा, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस इस सीमा तक गिर जायेगी, ऐसा सोचा भी नहीं था। कांग्रेस के नेताओं द्वारा विधायक के घर जाकर, खराब कानून व्यवस्था के बढ़चढ़ कर एकतरफा आरोप लगाए गए थे।
