श्रमिक मंत्र,देहरादून। जॉन डियर इंडिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Deere के एक वित्त वर्ष में भारत में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसानों, कृषि उद्यमियों और डीलर नेटवर्क के कंपनी के उत्पादों, तकनीक और ग्राहक सहायता सेवाओं पर भरोसे को दर्शाती है।
यह उपलब्धि भारत में जॉन डियर के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और कृषि उत्पादकता तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए समाधानों के जरिए कंपनी अलग-अलग फसलों, खेती के तरीकों और कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भारतीय कृषि की बदलती जरूरतों को पूरा करने में लगातार सहयोग कर रही है।
1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का यह आंकड़ा देशभर में कंपनी के कर्मचारियों, डीलरों, सप्लायर और बिजनेस पार्टनर्स के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। मजबूत डीलर नेटवर्क और बिक्री के बाद बेहतर ग्राहक सेवा के सहयोग से जॉन डीयर लगातार ग्राहकों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में मदद कर रही है।
भारत में 28 साल से अधिक समय से मौजूद जॉन डीयर के कारोबार में पुणे और देवास में ट्रैक्टर बनाने के प्लांट, पुणे में इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं, पुणे और बेंगलुरु में ग्लोबल IT संचालन, नागपुर और इंदौर में पार्ट्स वितरण केंद्र और पुणे में वित्तीय सेवाओं का कारोबार शामिल है। ये सभी सुविधाएं भारतीय बाजार के साथ-साथ दुनिया भर में जॉन डीयर के कारोबार को भी सहयोग देती हैं।
