यूपीसीएल एमडी पी.सी. ध्यानी सख्त, बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों में देरी पर होगी कार्रवाई!

प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा सभी अभियंताओं को विशेष हिदायत दी कि सी०एम० हैल्प लाइन की सभी शिकायतों का सकारात्मक विजन के साथ व नियत समय में समाधान किया जाये।

बिलों में कोई गड़बड़ी न हो इसलिए उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर प्राथमिकता पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएं ताकि उपभोक्ता अपनी खपत व बिलों पर पूरी नजर रख सकें।सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को नये विद्युत संयोजन देने में तेजी लायी जाय। यदि औचक निरीक्षण करने पर यह पाया जाता है कि विद्युत उपभोक्ता को विद्युत संयोजन देने में अनावश्यक विलंब किया गया है तो सम्बन्धित अधिकारी की ज़िम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता एन०एस० बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, मयूर देव सिंह, प्रशांत बहुगुणा सहित टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, कोटद्वार, नैनीडांडा से सभी अधिशासी अभियंता , उपखण्ड अधिकारी व अवर अभियंता उपस्थित रहे।
