
श्रमिक मंत्र देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजवाडी में आयोजित महिला हरितालिका तीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिलाओं के साथ तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी महिलाओं को हरतालिका तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के समर्पण, प्रेम, आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है।


इस दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा, ज्योति ढकाल, मंडल महामंत्री किरण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
