बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
श्रमिक मंत्र, देहरादून। बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने प्रभात फेरी, राष्ट्रगीत, झंडा रोहण, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सजग नागरिकों का सम्मान, सनातन प्रेमियों का सम्मान और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश चंद्र कोठियाल (रिटायर्ड), राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ये राष्ट्रभक्ति का पाठ सीखाने के स्वर्णिम अवसर होते हैं।
समिति की तरफ से सजक नागरिक सम्मान फ्लाइट लेफ्टिनेंट विधान सिंह रावत (रिटायर्ड), वरिष्ठ नागरिक सम्मान,हुकम सिंह उनियाल, (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित), वरिष्ठ समाज सेवी सम्मान,मोहनलाल गैरोला व सेक्शन ऑफिसर बलदेव सिंह भंडारी (रिटायर्ड),
सनातन सेविका सम्मान,श्रीमती विमला सरियाल,सक्रिय कार्यकर्ता सम्मान,बैंक अधिकारी देवेंद्र सिंह पंवार को दिया गया। मंच संचालन रविंद्र सिंह सजवाण व प्रदीप नवानी ने किया। मीडिया प्रभारी श्रीमती मीना नेगी रही।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण ने समस्त कॉलोनी वासियों को स्वतंत्रता दिवस की व पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने बताया की कॉलोनी में अकेले रह रहे बड़े बुजुर्गों का सर्वे किया जाएगा और उनके मोबाइल नंबर व पता नजदीकी पुलिस चौकी को दी जाएगी ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
साथ ही सेवारत सैनिकों के परिवारों से भी कॉलोनी के पूर्व सैनिक मिलकर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में कार्यकारी उपाध्यक्ष बृजमोहन भट्ट, कोषाध्यक्ष अशोक बलूनी, चतर सिंह पुंडीर, युद्धवीर भंडारी, चिंतामणि उनियाल, डॉक्टर शंकर काला, डॉक्टर एस पी सेमवाल, के सी बहुगुणा, डॉक्टर सती,श्रीमती गुणा देवी (पूर्व प्रधान), श्रीमती मीनू सुंदरियाल, श्रीमती रेखा गोदियाल, श्रीमती विमला रावत इत्यादि शामिल रहे।
