हरीश चमोली बने भाजपा प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रभारी, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
पार्टी और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

नियुक्ति के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
हरीश चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों को तथ्यात्मक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताया।
